35 वर्षों का अनुभव और 59 किताबें, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन की दौड़ में डॉ. डी.के. गर्ग

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/07/2026): ग्रेटर नोएडा के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ईशान कॉलेज के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् डॉ. डी.के. गर्ग का नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में शामिल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से डॉ. डी.के. गर्ग को ईमेल भेजकर उनके आवेदन (बायोडाटा) के स्वीकार किए जाने की सूचना दी गई है। साथ ही, उनसे 24 घंटे के भीतर कुछ अतिरिक्त जानकारियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पद के लिए देशभर से लगभग 2500 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से चुनिंदा उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। डॉ. गर्ग का नाम भी उन्हीं में शामिल है।

डॉ. डी.के. गर्ग को करीब 35 वर्षों का प्रशासनिक एवं शैक्षणिक अनुभव प्राप्त है। वे लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब तक 59 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। उनकी व्यापक शैक्षिक योग्यता, प्रशासनिक क्षमता और लंबे अनुभव को इस महत्वपूर्ण पद के लिए उनकी प्रमुख ताकत माना जा रहा है।

यदि अंतिम चयन में डॉ. डी.के. गर्ग का नाम तय होता है, तो यह न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर के लिए गौरव का विषय होगा। फिलहाल ट्रस्ट की चयन प्रक्रिया जारी है और अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।