Breaking News: राज्यसभा में वंदे मातरम् “राष्ट्रीय गौरव अपमान” बिल पेश
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (24 July 2026): संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को कानूनी संरक्षण देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश किया। सरकार का उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि राष्ट्रीय गीत के सम्मान और गरिमा को कानूनी रूप से संरक्षित किया जा सके।
प्रस्तावित संशोधन के तहत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या अनादर से जुड़े मामलों को भी कानूनी दायरे में लाने की व्यवस्था की जा सकती है। सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब इस विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा होगी, जिसके बाद आगे की संसदीय प्रक्रिया के तहत इसे पारित कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।