महर्षि आश्रम भूमि विवाद में बड़ा एक्शन, एसआईटी ने डीएम और प्राधिकरण से मांगा जवाब
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (24/07/2026): सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम ट्रस्ट की करीब 3.36 एकड़ भूमि की बिक्री से जुड़े विवादित मामले में जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण से विस्तृत जानकारी मांगते हुए पूरे प्रकरण की संयुक्त तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से पहले भी लखनऊ में पूछताछ की जा चुकी है।
एसआईटी ने जांच के दौरान यह सवाल उठाया कि नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित सीमा में आने के बावजूद संबंधित भूमि का नाम राजस्व अभिलेखों में अब तक प्राधिकरण के नाम दर्ज क्यों नहीं किया गया। इस पर जिला प्रशासन ने बताया कि नामांतरण की प्रक्रिया जारी है। साथ ही एसआईटी ने गेझा, भंगेल और सलारपुर गांवों की अधिग्रहीत भूमि से जुड़े सभी रिकॉर्ड, अधिग्रहण प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराने को कहा है।
इस मामले की समानांतर जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है। जांच एजेंसी के अनुसार, ट्रस्ट की जमीन की बिक्री कथित रूप से सुनियोजित साजिश के तहत की गई। ईडी ने इस मामले में पहले छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में फर्जी दस्तावेजों और ट्रस्ट के नाम से मिलते-जुलते नाम का इस्तेमाल कर जमीन का सौदा किए जाने के आरोप सामने आए हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में यह भूमि एक निजी कंपनी को बेची गई थी। अब एसआईटी और ईडी दोनों की जांच के बीच जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण की संयुक्त रिपोर्ट को पूरे प्रकरण का अहम आधार माना जा रहा है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।