SGST के नवागत अपर आयुक्त परीक्षित खटाना से IBAप्रति निधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (23/07/2026): गौतम बुद्ध नगर के राज्य कर विभाग (SGST) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) परीक्षित खटाना से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान GST पंजीयन, एड्रेस परिवर्तन, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), कर अनुपालन समेत उद्योगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। IBA प्रतिनिधियों ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों से अपर आयुक्त को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र और प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।

अपर आयुक्त (ग्रेड-1) परीक्षित खटाना ने कहा कि राज्य कर विभाग और करदाताओं के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत किया जाएगा। विभाग नियमित रूप से औद्योगिक क्षेत्रों और उद्यमियों के प्रतिष्ठानों का दौरा कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर प्रदेश के कर संग्रहण में अग्रणी है और इसमें यहां के उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके कार्यालय के द्वार उद्यमियों के लिए हमेशा खुले रहेंगे तथा कर संबंधी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।

उन्होंने कहा, राज्य कर विभाग उद्यमियों का सहयोगी है। हमारा उद्देश्य केवल कर संग्रहण नहीं, बल्कि उद्योगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और संवाद के माध्यम से प्रत्येक वास्तविक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि उद्योग और प्रशासन के बीच नियमित संवाद ही विश्वास की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री परीक्षित खटाना के नेतृत्व में SGST विभाग और उद्योग जगत के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा, जिससे उद्यमियों को बेहतर कार्य वातावरण और त्वरित समाधान मिलेंगे।

IBA ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में राज्य कर विभाग और उद्योग जगत के बीच सहयोग एवं विश्वास नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा, जिससे गौतम बुद्ध नगर कर संग्रहण और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अवसर पर IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा तथा कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।