नई दिल्ली (10 फरवरी, 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देशभर के छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। इस खास कार्यक्रम में वे परीक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करने और अच्छे प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देंगे।
इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठवें संस्करण में 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 2500 छात्र दिल्ली में कार्यक्रम स्थल पर व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे, जबकि बाकी छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, फिल्म और आध्यात्मिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी। इनमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी, प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, आध्यात्मिक गुरु सद्गुरू, पैरालंपिक राइफल शूटर अवनी लेखरा, हेल्थ इंफ्लूएंसर रेवंत हिमातसिंका, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर, टेक इंफ्लूएंसर गौरव चौधरी, एमडी राधिका गुप्ता और बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी हर साल इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों से संवाद करते हैं और उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके बताते हैं। वे पढ़ाई के दौरान संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स भी साझा करते हैं।
छात्रों के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। पीएम मोदी न सिर्फ परीक्षा की तैयारी पर बात करेंगे, बल्कि जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक सोच और अनुशासन की अहमियत पर भी जोर देंगे।
‘परीक्षा पे चर्चा’ छात्रों को प्रेरित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।