बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी से मांगा समय, क्या है पूरा मामला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (9 फरवरी 2025): दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। बीजेपी नेता ने एलजी को एक पत्र लिखा है, और समय मांगा है। इस बैठक में बीजेपी के सभी सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। हालांकि, मुलाकात का एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन इसे दिल्ली की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। हालांकि सचदेवा से पूर्व बीजेपी के तीन विधायक भी LG से मुलाकात कर चुके हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।