Greater Noida News (23/07/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित जुनेदपुर जूनियर हाई स्कूल में गुरुवार को अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान, साहस और संघर्ष का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर देश के लिए अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया गया। बच्चों ने देश के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन का पालन करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर संगठन की ओर से विद्यार्थियों को टॉफी और बिस्किट वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें जग्गू प्रमुख, कमल नागर, बलराज नागर, नवाब सिंह नागर, प्रमोद कुमार और शैलेन्द्र भाटी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और देशसेवा की भावना और अधिक सशक्त हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।