जंतर-मंतर जाने से पहले किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान को पुलिस ने रोका
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/07/2026): दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में रवाना होने से पहले किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान को गुरुवार दोपहर उनके आवास पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी में रोक दिया गया। संगठन का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें और अन्य पदाधिकारियों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते प्रतिनिधिमंडल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली नहीं पहुंच सका।
किसान एकता संघ के अनुसार, जैसे ही प्रशासन को संगठन के जंतर-मंतर जाने की जानकारी मिली, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चौधरी सोरन प्रधान के आवास और कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि किसान एकता संघ हमेशा किसानों, युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के आंदोलनों का समर्थन करने वाले लोगों को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन देने जा रहे लोगों को रोकना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रतिबंधों के बावजूद किसान एकता संघ जनहित से जुड़े अपने अभियानों और संघर्ष को जारी रखेगा। संगठन किसानों, युवाओं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पहले की तरह पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। इनमें देशराज नागर, श्रीकृष्ण बैंसला, मोहनपाल नागर, महेंद्र कसाना, हेमराज, पप्पे नागर, नरेंद्र नागर, जेपी नागर, गुड्डू नागर, जीतन नागर, सतीश कनारसी, सुभाष भाटी, गंगाराम, सोनू मावी, अनिल नागर, अरुण खटाना, असलम खान, अखिलेश प्रधान, मनीष और हिमाचल कसाना सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।