Uttar Pradesh News (23/07/2026): गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं, बाढ़ सुरक्षा इंतजामों और जलनिकासी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। इसके लिए सभी नालों की समय पर सफाई, अतिक्रमण हटाने और नगर निगम के पंपों का पूरी क्षमता के साथ संचालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने तटबंधों की नियमित निगरानी, बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय रखने और राहत केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित होने की आशंका वाले गांवों में स्वास्थ्य सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों का खतरा न बढ़े। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र की सड़क क्षतिग्रस्त न रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम और एंटी रैबीज वैक्सीन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखने के आदेश दिए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करें। किसी भी लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी और आम जनता की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।