राह चलते लोगों को बनाते थे निशाना, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दबोचे दो स्नैचर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/07/2026): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल लूट की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार सुबह ग्राम गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास से पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रबूपुरा क्षेत्र के तीर्थली गांव निवासी फैजान पठान और बुलंदशहर जिले के ककोड़ निवासी फरमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। तेज रफ्तार में मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो जाते थे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल था।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान इलाके में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध अपाचे बाइक पर दो युवक बार-बार वारदात करते दिखाई दिए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महंगे मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्हें बेहद कम कीमत पर बेच देते थे। बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें उनका सामान वापस दिलाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी के मोबाइल खरीदने वाले लोग कौन हैं और इस नेटवर्क में अन्य कितने सदस्य शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।