दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha NagarNews (22/07/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में नोएडा पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम लगातार वाहनों एवं लोगों की सघन जांच कर रही है।
यह अभियान डीसीपी नोएडा श्री साद मियां खान और एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। वहीं, एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में थाना फेस-1 पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमें बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं।
अभियान के दौरान बॉर्डर से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या अवांछित गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के मद्देनज़र इस तरह के संयुक्त चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में आवागमन कर सकें और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।