ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को आज मिल सकती है बड़ी मंजूरी, PIB के सामने पहुंचेगा प्रस्ताव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/07/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित सेक्टर-51 से किसान चौक (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) मेट्रो कॉरिडोर को लेकर बुधवार को अहम प्रगति होने जा रही है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) इस परियोजना का प्रस्ताव पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) के समक्ष प्रस्तुत करेगा। यदि प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी मिल जाती है, तो परियोजना के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई लगभग 7.5 किलोमीटर होगी, जो नोएडा सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित किसान चौक तक पहुंचेगा। इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और किसान चौक शामिल हैं। भविष्य में इस कॉरिडोर को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) से जोड़ने की भी योजना है, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा।

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश के अनुसार, इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 900 करोड़ रुपये है। PIB से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। परियोजना की लागत का वहन केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करेंगे।

मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा के बीच यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। अनुमान है कि इस परियोजना से प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सड़क यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या में राहत मिलेगी और पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।