कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी, PM YASASVI स्कॉलरशिप के आवेदन शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (22/07/2026): शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए PM YASASVI टॉप क्लास एजूकेशन कॉलेज स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत OBC, EBC और DNT वर्ग के पात्र छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि छात्र 31 अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर आवेदन कर सकते हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा योजना के लिए आवेदन और सत्यापन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके अनुसार नए एवं नवीनीकरण (Renewal) दोनों प्रकार के छात्र 1 जून 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के बाद शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि मंत्रालय स्तर पर अंतिम सत्यापन 30 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि उन्हें आवंटित सीटों (Slots) के अनुसार पात्र छात्रों के आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर सुनिश्चित कराएं, ताकि अधिक से अधिक छात्र योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।