दिल्ली में प्रदर्शन का बड़ा असर: 16 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 जुलाई 2026): दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राजधानी की मेट्रो सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है।
हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
फिलहाल बंद किए गए मेट्रो स्टेशन:
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले नवीनतम सेवा अपडेट की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हालात सामान्य होने के बाद ही स्टेशनों को दोबारा खोला जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।