Noida News (21/07/2026): नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। थाना फेस-1 पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 64 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में कुख्यात तस्कर नूरी की भतीजी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, गोपनीय सूचना मिलने पर झुंडपुरा बॉर्डर के पास घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की मारुति इको एंबुलेंस को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 64 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से चालक ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह ओडिशा से विशेष किस्म का गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में उसकी सप्लाई करता था। एंबुलेंस होने के कारण रास्ते में जांच एजेंसियों को धोखा देकर आसानी से आवाजाही करता था।
एक अन्य अभियान में थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-8 क्षेत्र से 19 वर्षीय अफसाना उर्फ बेबी को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 280 ग्राम स्मैक और नशीले पदार्थ की बिक्री से जुड़े 4,200 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान अफसाना ने बताया कि वह अपनी बुआ नूरी के कहने पर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर झुग्गी-झोपड़ियों और औद्योगिक क्षेत्रों में बेचती थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नूरी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का संचालन कर रही है और फिलहाल फरार है। उसे पहले ही वांछित घोषित किया जा चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा और स्मैक की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।