पहले एक्सीडेंट, फिर हत्या: केतन अग्रवाल केस में जांच का बड़ा खुलासा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (21/07/2026): पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की शुरुआती योजना केतन अग्रवाल की हत्या करना नहीं थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि दोनों पहले एक ऐसा हादसा करवाना चाहते थे, जिससे केतन गंभीर रूप से घायल या स्थायी रूप से अपाहिज हो जाए और घटना सामान्य दुर्घटना लगे।

जांच में सामने आया है कि कथित साजिश का उद्देश्य केतन को शारीरिक रूप से अक्षम बनाना था, ताकि किसी को शक न हो और तय कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को होने वाली शादी बिना किसी रुकावट के पूरी की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूरी योजना बेहद सोच-समझकर तैयार की थी और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले कई स्थानों का निरीक्षण किया था। लोणावला क्षेत्र के टाइगर प्वाइंट, विसापुर किला समेत अन्य जगहों का जायजा लेने के बाद आखिरकार उन्होंने लोहागढ़ किले के आसपास के इलाके को वारदात के लिए चुना। जांच में यह भी सामने आया कि इंटरनेट पर ऐसे तरीकों की जानकारी भी खोजी गई थी, जिनसे घटना को संदेह से दूर रखा जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के साथ अन्य सबूतों को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।