Lucknow News (21/07/2026): लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अनियमित वर्षा की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कम बारिश वाले जिलों में सूखे की आशंका और अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की किसी भी स्थिति में लोगों की सुरक्षा, किसानों की फसलों की रक्षा और जनजीवन को सामान्य बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार राहत और बचाव की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा हुई है, वहां सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए ताकि खेती प्रभावित न हो। इसके लिए नहरों, जलाशयों, राजकीय नलकूपों और अन्य उपलब्ध सिंचाई संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
बाढ़ की आशंका वाले जिलों के लिए मुख्यमंत्री ने राहत व्यवस्था को पूरी तरह तैयार रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी राहत शिविर पूरी तरह तैयार कर लिए जाएं। शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हों। बच्चों के लिए दूध तथा महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं की जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने और हर घंटे स्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस मुख्यालय तथा संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, पीएसी, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने को कहा। इसके साथ ही तटबंधों की नियमित पेट्रोलिंग, पशुधन की सुरक्षा, समय पर टीकाकरण, खुले मैनहोल को तत्काल ढकने और अन्य जनहित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।