महिला बंदियों के पोषण के लिए इनर व्हील क्लब ने लुक्सर जेल में किया गौदान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/07/2026): समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 ने सोमवार को लुक्सर स्थित जिला कारागार, गौतमबुद्ध नगर में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। महिला बंदियों के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से जेल प्रशासन को एक दुग्ध देने वाली गाय भेंट की गई। इसके साथ ही महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भी उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष अंकिता सिंह ने विधिवत गौदान करते हुए कहा कि जेल में निरुद्ध महिलाएं भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनका मानना है कि यदि समाज उनके जीवन में सम्मान, संवेदना और नई उम्मीद का संचार कर सके, तो यही सच्ची सेवा और सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपनी भूमिका निभाए।

क्लब की एनिमल वेलफेयर चेयरपर्सन माला ऋषि ने कहा कि गौदान जैसे सेवा कार्य केवल सहायता तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब हमेशा से सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को प्राथमिकता देता रहा है।

इस अवसर पर जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर के अधीक्षक बृजेश कुमार, जेलर संजय साहि, एमआईटी मुरादाबाद के डायरेक्टर डॉ. रोहित तथा रोहित निगम विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने क्लब के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला बंदियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन उमा गोयल और संतोष गुप्ता ने भी गौदान में सहभागिता निभाई। इसके अलावा उन्होंने गाय के लिए चारे की व्यवस्था कर सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। वहीं, अंजू गर्ग ने महिला बंदियों के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार पंखे भेंट कर प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान दिया।

इस सेवा कार्यक्रम में क्लब की आईएसओ प्रतिभा सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंघला, एडवाइजर करुणा भल्ला, सोनिका, दीपा, डॉ. ईहा, अनीता साही, सचिव शैली गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों ने इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा की अध्यक्ष अंकिता सिंह और सचिव शैली गर्ग को इस मानवीय एवं प्रेरणादायी पहल के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्लब भविष्य में भी समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।