नोएडा को मिलेंगे दो नए फूड हब, स्ट्रीट फूड और मनोरंजन का होगा नया ठिकाना

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (20/07/2026): शहरवासियों को जल्द ही घूमने-फिरने और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का नया अनुभव मिलने वाला है। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-38ए में दो नए फूड और मनोरंजन जोन विकसित किए हैं, जिन्हें आम लोगों के लिए जल्द शुरू किया जाएगा। इन दोनों स्थानों के संचालन के लिए निजी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके शुरू होने के बाद लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां खरीदारी, खानपान और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।

सेक्टर-38ए में जीआईपी मॉल और बॉटनिकल गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के बीच आधुनिक स्ट्रीट मार्केट तैयार की गई है। यहां कुल 22 छोटे और बड़े कियोस्क बनाए गए हैं, जहां विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और अन्य दुकानों का संचालन होगा। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे यह स्थान एक आकर्षक हैंगआउट स्पॉट के रूप में उभरेगा।

स्काईमार्क के समीप विकसित किए जा रहे ‘नोएडा-6’ को विशेष रूप से फूड हब के रूप में तैयार किया गया है। यहां छह फूड कियोस्क बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इस क्षेत्र को इंदौर के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड मॉडल से प्रेरित होकर विकसित किया जा रहा है। आगंतुकों की सुविधा के लिए 100 से अधिक वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। इस परियोजना पर लगभग 2.23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, दोनों परियोजनाओं का संचालन निजी कंपनी के माध्यम से कराया जाएगा। चयनित एजेंसी कियोस्क का आवंटन करेगी और इसके बदले प्राधिकरण को निर्धारित मासिक शुल्क देगी। इससे एक ओर लोगों को बेहतर सुविधाओं वाला नया फूड डेस्टिनेशन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों स्थान आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।