Noida International Airport डॉक्टर महेश शर्मा ने जेवर में बनवाया: सीएम योगी आदित्यनाथ
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतमबुद्ध नगर (18 जुलाई 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में आयोजित जनसभा में अपने संबोधन के दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रारंभ हो चुका है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समृद्धि के साथ-साथ भारत की समृद्धि का भी प्रतीक बनने जा रहा है। एयरपोर्ट भले ही डॉक्टर महेश शर्मा जी के द्वारा जेवर में बनवाया गया हो, लेकिन इसका सर्वाधिक लाभ बुलंदशहर को मिलने वाला है।”

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र देश के सबसे बड़े विकास केंद्रों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि यहाँ केवल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल फिल्म सिटी, अपैरल सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, इलेक्ट्रॉनिक आईटी सिटी और फिनटेक सिटी भी विकसित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में रोजगार और निवेश के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए सभी संबंधित लोगों को बधाई भी दी।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।