Noida News (18/07/2026): नोएडा में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग वारदातों में करीब 33 लाख रुपये की ठगी कर लोगों को निशाना बनाया है। एक मामले में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए गए, जबकि दूसरे मामले में बैंक से जुड़ी ई-मेल आईडी हैक कर खातों से रकम निकाल ली गई। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सेक्टर-31 निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति को एक अनजान व्हाट्सएप नंबर के जरिए संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग से जुड़े ग्रुप में जोड़ा गया। शुरुआत में कम निवेश पर लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीता गया। इसके बाद अधिक कमाई का भरोसा दिलाकर अलग-अलग बैंक खातों में 23.08 लाख रुपये जमा करा लिए गए। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो न तो पैसे लौटाए गए और न ही कोई जवाब मिला। उल्टा उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे जाने लगे। इसके बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
वहीं दूसरे मामले में सेक्टर-144 स्थित गुलशन डायनेस्टी निवासी नरिपजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी एचडीएफसी बैंक से लिंक पंजीकृत ई-मेल आईडी साइबर अपराधियों ने हैक कर ली। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से कुल 10 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित बैंक और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
साइबर थाना पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों के लेनदेन, मोबाइल नंबरों और डिजिटल माध्यमों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर मिलने वाले अनजान कॉल, व्हाट्सएप ग्रुप और संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें तथा बैंकिंग संबंधी ई-मेल और ओटीपी की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।