संभल को विकास की बड़ी सौगात: सीएम योगी आज करेंगे 550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (18/07/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संभल जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लगभग 550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य संभल को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना तथा जिले के समग्र विकास को गति देना है।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 52 किलोमीटर लंबे 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवागमन और सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही पर्यटन विभाग की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन योजनाओं के तहत संभल के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि उन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त धार्मिक पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में संभल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के व्यापक विकास का संकल्प लिया था। अब उन्हीं घोषणाओं को धरातल पर उतारते हुए कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है। सरकार का विश्वास है कि इन विकास कार्यों से संभल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को राष्ट्रीय औरr अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही, जिले में पर्यटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्राप्त होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।