IBA प्रतिनिधिमंडल ने CGST आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक से की मुलाकात, उद्योग हित में कई बड़े फैसले
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/07/2026): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक एवं एडिशनल कमिश्नर दर्पण से शिष्टाचार भेंट कर उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में जीएसटी पंजीकरण, नए विभागीय दिशा-निर्देश, अनुपालन संबंधी प्रावधानों और उद्योग जगत की व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने जीएसटी से जुड़े नवीनतम सुधारों और प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की तथा उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। IBA के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चौहान के जीएसटी पंजीकरण से जुड़े एक लंबित मामले का भी मौके पर सकारात्मक समाधान किया गया।
CGST आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने कहा कि “उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी उद्यमी को यदि कोई समस्या हो तो वह बिना किसी संकोच के विभाग के अधिकारियों से संपर्क करे। CGST विभाग के दरवाजे उद्यमियों के लिए सदैव खुले हैं।”
उन्होंने बताया कि जल्द ही IBA के सहयोग से जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवीनतम संशोधनों और नियमों की जानकारी उद्यमियों को दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक दो माह में IBA के साथ नियमित संवाद एवं समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी आश्वासन दिया।

एडिशनल कमिश्नर दर्पण ने विभाग और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय तथा नियमित संवाद पर जोर दिया। इस दौरान IBA प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. पाठक और दर्पण का पौधा एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बैठक में IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सुभाष चौहान और सदस्य केशव द्वार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह संवाद उद्योग और विभाग के बीच विश्वास, पारदर्शिता और सहयोग को मजबूत करेगा तथा गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक वातावरण को और अधिक निवेश-अनुकूल बनाने में मददगार साबित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।