अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, खुद शुरू किया भूख हड़ताल और नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग

New Delhi News (18 July 2026): राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब 21 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए की गई। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया और इस दौरान छात्रों व आंदोलनकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बड़ा ऐलान करते हुए खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च अपने तय कार्यक्रम के अनुसार निकाला जाएगा और आंदोलन किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगा। दिपके ने आरोप लगाया कि सरकार यह मान रही है कि वांगचुक को हटाकर आंदोलन को समाप्त किया जा सकता है, लेकिन प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब केवल धर्मेंद्र प्रधान नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की सिटीफे की मांग करते है।

इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि “इतना अहंकार ठीक नहीं है।” उन्होंने लिखा कि सोनम वांगचुक को जबरन हटाने के बजाय सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने की कोशिश करने के बजाय सरकार को देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार पर ध्यान देना चाहिए और वांगचुक के साथ की गई कार्रवाई सरकार की नैतिक हार को दर्शाती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।