Greater Noida Authority पर किसानों का हल्ला बोल: किन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान?
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17 जुलाई 2026):ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) समेत कई किसान संगठनों ने अपनी लं बित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट, आबादी निस्तारण, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाते हुए प्राधिकरण के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से उनकी समस्याएं लंबित हैं, लेकिन अब तक उनका कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में किसान नेताओं ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक विकास, एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं के लिए किसानों ने अपनी जमीन दी, लेकिन बदले में उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और अधिकार नहीं मिले। उनका कहना है कि जिन क्षेत्रों में उद्योग स्थापित किए गए हैं, वहां स्थानीय किसानों के परिवारों और युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि आबादी निस्तारण, 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजे से जुड़े मामलों में लगातार देरी की जा रही है। उनका कहना है कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद इन मुद्दों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न समितियों और जांच प्रक्रियाओं के नाम पर केवल समय बिताया जा रहा है, जबकि प्रभावित परिवार आज भी अपने अधिकारों का इंतजार कर रहे हैं।

किसान संगठनों ने कहा कि अब सभी संगठन एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शीघ्र वार्ता कर लंबित मुद्दों का स्थायी समाधान निकालने की मांग की, ताकि प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को उनका अधिकार मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।