जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव, सोनम वांगचुक से की मुलाकात; आंदोलन को दिया समर्थन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (17 जुलाई 2026): दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा लोकतांत्रिक तरीके से उनका समाधान निकाला जाना आवश्यक है।

जंतर-मंतर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने दावा किया कि सोनम वांगचुक ने उनसे 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त करने की बात कही है। हालांकि, आंदोलन से जुड़े लोगों ने स्पष्ट किया कि अनशन समाप्त करने को लेकर अंतिम निर्णय स्वयं सोनम वांगचुक ही लेंगे।

अपने संबोधन में डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन के आयोजकों का कहना है कि लंबे समय से जारी अनशन के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।

डिंपल यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कई सांसद और विधायक भी जंतर-मंतर पहुंचे। इससे पहले सपा सांसद प्रिया सरोज तथा भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन जता चुके हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी फोन पर सोनम वांगचुक का हालचाल जान चुके हैं और उनसे स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अनशन समाप्त करने की अपील कर चुके हैं।

विपक्षी दलों का कहना है कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी आवाज संसद से लेकर सड़क तक लगातार उठाई जाती रहेगी, जबकि आंदोलनकारी अपने मांगों पर सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद जता रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।