IBA और GNIDA का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में लगेंगे 5,000 पौधे

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/07/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चल रहे व्यापक वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर के मार्गदर्शन में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त तत्वावधान में इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क (स्पार्क मिंडा कंपनी के सामने) भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने नीम और पीपल के पौधे लगाकर किया। सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संयुक्त संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय एवं पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित अतिथियों और उद्यमियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर GNIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव, सुमित यादव एवं लक्ष्मी बी.एस., अर्चना द्विवेदी, एजीएम आर.डी. पांडे, डीजीएम एस.के. जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल, प्रबंधक गौरव बघेल, प्रशांत समाधिया, कुलदीप शर्मा, उद्योग विभाग से आलोक यादव, सीएम उद्यमी मित्र संदीप कुमार, मनोज कौशिक, श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग जी.पी. गोस्वामी, वरिष्ठ समाजसेवी राहुल नंबरदार सहित प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर और कर्मचारी उपस्थित रहे।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखकर विकसित वृक्ष बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि नीम और पीपल जैसे पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, छाया और स्वस्थ जीवन प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि IBA और GNIDA संयुक्त रूप से कच्ची सड़क के दोनों ओर 200 से अधिक पौधे लगाएंगे तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अगले दो से तीन माह के भीतर औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में विभिन्न विभागों और प्राधिकरणों के सहयोग से कम से कम 5,000 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “माँ के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा भावी पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है। यदि प्रत्येक उद्योग एक पौधे की जिम्मेदारी ले ले, तो हमारा औद्योगिक क्षेत्र हरियाली का आदर्श बन सकता है।”

GNIDA के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और मातृ सम्मान का उत्सव है। उन्होंने IBA द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और उद्योग जगत के समन्वित प्रयास जनभागीदारी को बढ़ावा देंगे और GNIDA भविष्य में भी ऐसे अभियानों में पूरा सहयोग देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान GNIDA और IBA ने लगाए गए सभी पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया, ताकि प्रत्येक पौधा विकसित होकर वृक्ष बन सके।

इस अवसर पर IBA ने प्राधिकरण के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों, सुपरवाइजरों, सफाई कर्मचारियों तथा औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, रखरखाव और आधारभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया। उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके समर्पण, निष्ठा और सेवा भावना का अभिनंदन किया गया।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक शक्ति केवल उद्योग नहीं, बल्कि वे कर्मयोगी हैं जो प्रतिदिन निस्वार्थ भाव से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका सम्मान करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है और IBA भविष्य में भी ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करता रहेगा।

कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सभी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नीम एवं पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

IBA की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, नरेश चौहान, अजय राणा, सुधीर त्यागी, संयुक्त सचिव दक्ष शर्मा, युवा कार्यकारी सदस्य हर्ष तोमर तथा कार्यकारी सदस्य संजय पांचाल, संजय त्यागी, ओम पुंडीर, चंचल कुमार, देवदत्त शर्मा, राहुल त्यागी, सुभाष चौहान और विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त JBJ Technologies Limited के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र शर्मा, अभिमन्यु कुमार, रचना जैन एवं सचिन जैन सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा इस संकल्प के साथ हुआ कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा, सिंचाई और नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित वृक्ष बनाएंगे। यही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की वास्तविक सफलता होगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।