जंतर-मंतर पर 18वें दिन भी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल; आज कोर्ट सुना सकता है बड़ा फैसला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15 जुलाई 2026): जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की जंतर-मंतर पर जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि वांगचुक को तत्काल किसी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाए और उनकी जान बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए। इसमें जरूरत पड़ने पर लिक्विड डाइट के जरिए फोर्स-फीडिंग कराने की भी मांग की गई है।
यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी (Rakesh Kumar Saini) ने दायर की है। इस पर आज दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय (Devendra Kumar Upadhyaya) और न्यायमूर्ति तेजस करिया (Tejas Karia) की खंडपीठ सुनवाई करेगी।
याचिका में कहा गया है कि किसी भी नागरिक के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका प्रदर्शन कथित परीक्षा अनियमितताओं और NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी है।
लगातार भूख हड़ताल के कारण उनकी सेहत बिगड़ने और वजन में कमी आने की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में अब इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई और संभावित आदेश पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।