गौतमबुद्ध नगर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 87 वाहन सीज़, 46.39 लाख का जुर्माना
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (14/07/2026): गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए पिछले एक माह में बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत अवैध खनन के 8 और अवैध परिवहन के 79 मामलों में कार्रवाई करते हुए 87 वाहनों को सीज़/चालान किया गया तथा ₹46,39,860 का अर्थदंड वसूला गया।
जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर पूरे जनपद में लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
सेक्टर-80 में अवैध खनन पकड़ा गया
12 जुलाई 2026 को नोएडा के सेक्टर-80 स्थित ग्राम ककराला में Rhombus Infra Pvt. Ltd. द्वारा कथित रूप से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया। मौके पर एक्सकैवेटर मशीन जब्त की गई और राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराई गई। मामले में उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली, 2021 के तहत दंडात्मक और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया शिकायत पर सेक्टर-107 में कार्रवाई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मिली शिकायत के आधार पर सेक्टर-107 में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट और जिला खनन अधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण किया। जांच में लगभग 4,065 घनमीटर साधारण मिट्टी का बिना अनुमति खनन और परिवहन पाया गया। इस मामले में ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कई थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई
प्रशासन ने कासना, रबूपुरा, जेवर और दनकौर थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए कुल 8 एक्सकैवेटर मशीनें जब्त कीं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सघन अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।