CJP का 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी तेज, नारी किया हेल्प लाइन नम्बर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (14 July 2026): राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन मंगलवार को 25वें दिन भी जारी रहा। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन 17वें दिन में पहुंच गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती, तब तक आंदोलन और अनशन जारी रहेगा।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि लंबे अनशन के कारण सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। उनके अनुसार, वांगचुक के शरीर में कमजोरी बढ़ गई है, मांसपेशियों में दर्द हो रहा है और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने वांगचुक से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनसे अनशन खत्म करने के लिए नहीं, बल्कि सरकार से बातचीत शुरू करने के लिए कहा जाना चाहिए।
आंदोलन के अगले चरण के तहत 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस मार्च में अधिक से अधिक छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए CJP ने 7011670115 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इच्छुक लोग इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। संगठन का कहना है कि इससे मार्च की तैयारियों और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन केवल छात्रों का नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की मांग से जुड़ा जनआंदोलन है। उन्होंने देशभर के छात्रों, युवाओं और नागरिकों से लोकतांत्रिक तरीके से इस अभियान का हिस्सा बनने और 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल होने की अपील की। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से सरकार तक छात्रों की आवाज अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।
इस बीच आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) का भी समर्थन मिला है। बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता जताई और 20 जुलाई के संसद मार्च में किसानों से भी शामिल होने की अपील की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो 21 जुलाई को ‘भारत बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले देशभर के किसान भी संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।