दिल्ली में बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14 July 2026): दिल्ली में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में बीच सड़क पर बनी एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस अभियान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाते हुए देखा जा सकता है।

DDA के अनुसार यह कार्रवाई पीतमपुरा-शालीमार बाग सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत की गई है। इस परियोजना का उद्देश्य शालीमार बाग, आजादपुर, रिंग रोड और आसपास के रिहायशी तथा व्यावसायिक इलाकों के बीच ट्रैफिक जाम कम करना और लोगों को बेहतर व सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क के बीच मौजूद अतिक्रमण के कारण लंबे समय से यातायात प्रभावित हो रहा था, इसलिए इसे हटाना जरूरी था।

इससे पहले भी इसी परियोजना के तहत शालीमार बाग के हैदरपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। DDA ने बताया कि प्रभावित पात्र परिवारों के लिए तीन लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह सहायता का प्रावधान किया गया है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और सार्वजनिक परियोजनाओं में बाधा बनने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

सोमवार को DDA ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी भी जारी की थी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण या अनधिकृत पार्किंग जैसी गतिविधियां पाए जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभियान पर आने वाला पूरा खर्च संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।