शालीमार बाग में भाजपा की शानदार जीत, रेखा गुप्ता ने बंदना कुमारी को हराया

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदा विधायक वंदना कुमारी को 29,595 मतों के बड़े अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली।

रेखा गुप्ता को कुल 68,200 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी 38,605 मतों पर ही सिमट गईं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ आम आदमी पार्टी के लिए शालीमार बाग का किला भेद पाना मुश्किल साबित हुआ।

वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण कुमार जैन तीसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने मात्र 4,893 वोट हासिल किए। उन्हें भाजपा प्रत्याशी से 63,308 वोटों के भारी अंतर से हार झेलनी पड़ी।

भाजपा की इस जीत को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि शालीमार बाग आप का मजबूत गढ़ माना जाता था। लेकिन इस बार मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए रेखा गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाया। इस शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, वहीं आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।