Noida News (07/07/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से करीब 38 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पहले निवेश पर अच्छा रिटर्न दिखाकर पीड़ितों का विश्वास जीता और बाद में अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम अपने खातों में जमा करा ली। जब पीड़ितों ने अपनी निवेश राशि वापस मांगी तो टैक्स और खाता फ्रीज होने का बहाना बनाकर उनसे और पैसे मांगने लगे। इनकार करने पर संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया गया।
पहले मामले में सेक्टर-75 निवासी एक निजी कंपनी के कर्मचारी को WhatsApp के जरिए संपर्क कर IPO में निवेश से कम समय में अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटी राशि पर मुनाफा दिखाकर उसे बैंक खाते में भेजा गया, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उसने कई किस्तों में करीब 20 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में रकम निकालने की कोशिश करने पर टैक्स जमा करने की शर्त रखी गई और खाता फ्रीज होने का हवाला देकर अतिरिक्त भुगतान का दबाव बनाया गया।
दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को एक महिला ने WhatsApp पर शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में करीब 18 लाख रुपये भेज दिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस लेने का प्रयास किया तो उनसे भी अतिरिक्त राशि जमा कराने की मांग की गई। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने बातचीत बंद कर दी।
दोनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप के जरिए मिलने वाले निवेश के आकर्षक प्रस्तावों पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें और किसी भी अनजान खाते में धनराशि ट्रांसफर करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।