दिल्ली में आतंकी साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने शहजाद बट्टी नेटवर्क से जुड़े दो मॉड्यूल किए बस्ट
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (06 July 2026): दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली रेंज की टीमें बीते कई दिनों से शहजाद बट्टी नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए थीं। ह्यूमन सोर्सेज और टेक्निकल इंटेलिजेंस के जरिए मिले इनपुट्स में सामने आया कि कुछ लोग आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर पिछले तीन से चार दिनों में स्पेशल सेल ने दो अलग-अलग मॉड्यूल्स का पर्दाफाश किया है।
डीसीपी के अनुसार, पहला मॉड्यूल दो आरोपियों का है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली के रहने वाले हैं। ये दोनों हुनैन राना नाम के एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो शहजाद बट्टी का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों को दिल्ली में किसी वीआईपी या पुलिस प्रतिष्ठान पर पेट्रोल बम से हमला करने का टास्क दिया गया था। साथ ही, हमले की वीडियो बनाकर अपने हैंडलर को भेजने के निर्देश भी दिए गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही साजिश विफल हो गई। स्पेशल सेल अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश के पीछे कौन-कौन शामिल था। पुलिस का कहना है कि राजधानी की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।