केपटाउन सोसायटी को मिली नई सौगात, सांसद महेश शर्मा ने किया लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/07/2026): सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसायटी में रविवार को आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने किया। केपटाउन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराए गए विभिन्न विकास कार्यों को निवासियों के लिए समर्पित किया गया। इसके बाद सांसद ने सोसायटीवासियों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर-2 पर नव विकसित ‘मंदिर मार्ग (पैदल पथ)’ तथा क्लब-3 में स्थापित नई लिफ्ट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। एओए के पदाधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य सोसायटी में रहने वाले लोगों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

लोकार्पण समारोह के बाद क्लब-3 के द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए। करीब 100 लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा।

इस दौरान केपटाउन एओए के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सांसद डॉ. महेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सोसायटी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने लंबे समय से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने और नोएडा प्राधिकरण से मास्टर प्लान के अनुरूप प्रस्तावित 100 एकड़ सिटी पार्क के शीघ्र विकास की मांग की।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने निवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लंबित रजिस्ट्री से जुड़े मामलों के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सिटी पार्क के विकास से संबंधित आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान केपटाउन एओए के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने डॉ. महेश शर्मा का शॉल ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया। समारोह में परवेक पुरी, महेश यादव, कृष्णेंदु आदित्य, विनीत गुप्ता, राजर्षि मजूमदार, अनिल जैन, भूपेंद्र रौतेला, सुधांशु रंजन, विनोद गुप्ता सहित एओए के पदाधिकारी, निवासी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निवासियों ने उम्मीद जताई कि सांसद के आश्वासन के बाद सोसायटी की लंबित समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।