भाजपा ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की समीक्षा, 6 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/07/2026): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत शनिवार को तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय में नियमित डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा के साथ शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाअभियान के सह-संयोजक मानसिंह गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
अपने संबोधन में मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का समापन 6 जुलाई को होना है। ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभियान को और अधिक गति दें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष निर्धारित डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल और ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी समय पर पूरी कर अपना डिजिटल प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त करे।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बूथ अध्यक्ष ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अपना प्रमाणपत्र जिला कार्यालय में जमा कराएं, ताकि अभियान के निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत, दक्ष और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
बैठक में गौतमबुद्ध नगर जिला अभियान संयोजक विजय भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला सह-संयोजक धर्मेंद्र कोरी, जिला महामंत्री चंद्रमणि भारद्वाज, जिला अभियान सह-संयोजक, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा अर्पित, मनोज प्रधान, नवीन तिवारी, दिनेश भाटी, भिखारी सिंह, लोकेश त्यागी, अभिषेक कौशिक, राजेश शर्मा, जितेंद्र सेन, शक्ति रावल, विशाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने और अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की डिजिटल भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
टिप्पणियाँ बंद हैं।