यूपी निशानेबाजी प्रतियोगिता में DWPS का दम, तेजश भाटी ने जीता गोल्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/07/2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS), ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता में विद्यालय के कई निशानेबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अथर्व ने सब-यूथ बालक वर्ग में 400 में से 360 अंक, अंशिका ने सब-यूथ बालिका वर्ग में 360 अंक, विराट और ओम ने यूथ बालक वर्ग में 355-355 अंक, जबकि आरव ने सब-यूथ बालक वर्ग में 352 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का सबसे यादगार प्रदर्शन विद्यालय के छात्र तेजश भाटी का रहा। उन्होंने 400 में से 338 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तेजश की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी।

विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी और प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से स्वर्ण पदक विजेता तेजश भाटी की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने शूटिंग कोच वत्सला के समर्पित प्रशिक्षण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की भी सराहना की। विद्यालय ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।