सेक्टर-51 की समस्याओं को लेकर RWA प्रतिनिधियों ने नोएडा प्राधिकरण से की मुलाकात
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (04/07/2026): सेक्टर-51 की नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को स्थानीय प्रतिनिधियों ने नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान प्राधिकरण के मैनेजर एवं असिस्टेंट मैनेजर के साथ विस्तृत बैठक कर सेक्टर में लंबित विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रतिनिधियों ने सेक्टर-51 में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, नालों की नियमित सफाई कराने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते अतिक्रमण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
प्रतिनिधियों ने सेक्टर की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिसर्फेसिंग, टूटी हुई इंटरलॉकिंग टाइलों के पुनर्निर्माण, क्षतिग्रस्त ड्रेनों की मरम्मत तथा खुले नालों पर नए ड्रेन कवर लगाने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी। इसके अलावा सेक्टर में दिशा-सूचक (इंडिकेशन) बोर्ड लगाए जाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान सेक्टर-51 स्थित सामुदायिक केंद्र की फॉल्स सीलिंग की मरम्मत तथा दोनों बारात घरों में चल रहे रसोईघर (किचन) और शौचालयों के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रतिनिधियों ने इन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने की मांग की।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि सेक्टर-51 के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच नियमित समन्वय बनाए रखा जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।