TEN TALKS Podcast: अब अपने व्यक्तित्व और बिजनेस ब्रांड को लगाइए डिजिटल पंख

TEN NEWS NETWORK

नोएडा, 4 जुलाई 2026  : आज के प्रतिस्पर्धी डिजिटल दौर में केवल उत्कृष्ट उत्पाद, सेवाएँ या व्यवसाय होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सही मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना भी सफलता की कुंजी बन चुका है। इसी सोच के साथ TEN NEWS NETWORK ने TEN TALKS Podcast Series की शुरुआत की है। यह पहल उद्योगों, सरकारी संस्थाओं, स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, उद्यमियों तथा प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को अपनी उपलब्धियों, विचारों और सफलता की कहानियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने का सशक्त मंच प्रदान करती है।

TEN NEWS NETWORK केवल एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि समाचार-योग्य व्यक्तियों, संगठनों और ब्रांड्स का एक प्रभावशाली मीडिया नेटवर्क है। यह मंच वर्षों से शासन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रियल एस्टेट, व्यापार, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषयों को विश्वसनीयता के साथ लाखों पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाता रहा है। अब TEN TALKS Podcast के माध्यम से व्यक्तिगत ब्रांडिंग, कॉर्पोरेट ब्रांडिंग और डिजिटल प्रमोशन को नई दिशा दी जा रही है।

इस विशेष मीडिया पैकेज के अंतर्गत प्रतिभागियों का लगभग 30 मिनट का प्रोफेशनल पॉडकास्ट नोएडा सेक्टर-3 स्थित अत्याधुनिक स्टूडियो में रिकॉर्ड किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रभावी संचालन हमारे संस्थापक गजानन माली के मार्गदर्शन में अनुभवी और प्रतिभाशाली टीम—मेघा राजपूत, रंजन अभिषेक, हिमांशु शर्मा और सिंह संगीता द्वारा किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागी स्वयं, अपने ब्रांड, संगठन, उत्पाद, सेवाओं, उपलब्धियों, नवाचारों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर सकेंगे।

यह विशेष बातचीत आपकी सुविधा के अनुसार

* आपके कार्यालय में,
* TEN NEWS NETWORK के कार्यालय में, अथवा
* TEN NEWS National YouTube Channel पर LIVE वर्चुअल

माध्यमों से भी आयोजित की जा सकती है | हम आपके सुविधाजनक समय के अनुसार इस विशेष बातचीत का आयोजन करेंगे।

रिकॉर्डिंग के बाद पॉडकास्ट TEN NEWS National YouTube Channel पर प्रसारित किया जाएगा, जहाँ लगभग पाँच लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही इंटरव्यू पर आधारित SEO-अनुकूल समाचार हिंदी अथवा अंग्रेज़ी में तैयार कर TEN NEWS के डिजिटल पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा, जिससे सामग्री Google Search और Google Discover पर बेहतर दृश्यता प्राप्त कर सके।

इसके अतिरिक्त, वीडियो और समाचार का व्यापक प्रचार TEN NEWS NETWORK के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, डिजिटल नेटवर्क तथा प्रभावशाली व्हाट्सऐप वितरण प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, व्यवसाय और ब्रांड की दृश्यता, विश्वसनीयता तथा डिजिटल पहुँच में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

हमारे संस्थापक गजानन माली का मानना है कि प्रत्येक सफल व्यक्ति, संस्था और ब्रांड के पीछे एक प्रेरक कहानी होती है। TEN TALKS Podcast उसी कहानी को प्रभावशाली मीडिया प्रस्तुति के साथ देश-दुनिया तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।

यदि आप भी अपने व्यक्तित्व, ब्रांड, कंपनी, संस्था, उत्पाद, सेवा या उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहते हैं, तो TEN TALKS Podcast आपके लिए एक उत्कृष्ट अवसर है।

संपर्क करें

TEN NEWS NETWORK
Fast | Credible | Maximum Reach

📞 मोबाइल: 88 261 90 861
📧 ई-मेल: digital@tennews.in


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।