ACP अरविंद कुमार सेवानिवृत्त, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (03/07/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अरविंद कुमार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अरविंद कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है। उन्होंने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी नोएडा साद मिया खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शैव्या गोयल सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अरविंद कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।