ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ी सौगात, मुआवजा हुआ ₹6415 प्रति वर्ग मीटर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/08/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों को जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे की दर में बड़ी बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को अब 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। पहले यह दर 4125 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। इस तरह किसानों को प्रति वर्ग मीटर 2290 रुपये अधिक मिलेंगे।
इसके साथ ही प्राधिकरण ने किसानों को 6 प्रतिशत आबादी का भूखंड देने की व्यवस्था भी दोबारा लागू करने का फैसला किया है। जिन किसानों को आबादी का भूखंड दिया जाएगा, उन्हें जमीन के लिए 5725 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा मिलेगा। आबादी के भूखंडों के लिए अलग सेक्टर विकसित किए जाएंगे और वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्राधिकरण ने यह व्यवस्था करीब 10 साल बाद फिर शुरू की है। वर्ष 2016 में 6 प्रतिशत आबादी के भूखंड देने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब नई व्यवस्था के तहत किसान जैसे ही अपनी जमीन प्राधिकरण के नाम रजिस्टर्ड करेगा, उसे आबादी के भूखंड का आरक्षण पत्र भी दे दिया जाएगा। इससे किसानों को भूखंड आवंटन के लिए बाद में अलग से प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी।
जमीन खरीद की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एसीईओ की अध्यक्षता में अलग भूमि अधिग्रहण सेल बनाया जाएगा। यह सेल किसानों से जुड़ी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने का काम करेगा। मुआवजे की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। आबादी के भूखंड का आकार न्यूनतम 40 वर्ग मीटर और अधिकतम 2500 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है।
मुआवजे की दर में पिछले वर्षों में लगातार बदलाव हुआ है। वर्ष 2014-15 में यह 3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, जो 2022-23 में बढ़कर 3750 रुपये और 2023-24 में 4125 रुपये हो गई। अब 2026-27 में इसे बढ़ाकर 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है। प्राधिकरण के इस फैसले से जमीन देने वाले किसानों को पहले की तुलना में काफी अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।