सेक्टर डेल्टा 1 में स्थिति छोटे पार्क में पाथवे निर्माण की मांग को लेकर प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे मौके पर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/08/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 में D ब्लॉक स्थित छोटे पार्क में पाथवे निर्माण की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने संज्ञान लिया है। RWA सेक्टर डेल्टा-1 की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने गुरुवार को सेक्टर का दौरा किया।

दौरे के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक ने सेक्टर में पुराने पाथवे के चल रहे रिपेयरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही RWA पदाधिकारियों ने D ब्लॉक के छोटे पार्क में नया पाथवे बनवाने की मांग उनके सामने रखी।

RWA के अनुसार, वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही RWA पदाधिकारियों की उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाएगी। बैठक में पार्क में पाथवे निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

RWA अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने कहा कि करीब 25 वर्षों से D ब्लॉक का यह पार्क बदहाल स्थिति में है और अब तक किसी अधिकारी ने इसकी स्थिति का गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों ने पार्क के पास मकान आवंटित कराने के लिए अतिरिक्त लोकेशन चार्ज भी दिया था। ऐसे में पार्क के विकास और बेहतर सुविधाओं की मांग लंबे समय से की जा रही है।

RWA पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से पार्क में पाथवे निर्माण के साथ-साथ आवश्यक विकास कार्य कराने की भी मांग की।

इस दौरान RWA अध्यक्ष प्रमोद भाटी, कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर, एडवोकेट दीपक भाटी, सचिव पवन खारी, उपाध्यक्ष पंकज जैलदार, विजय मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।