गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चू सिंह के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (01/07/2026): गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) बच्चू सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे, सफल और समर्पित प्रशासनिक सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) बच्चू सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनकी सकारात्मक कार्यशैली, सरल स्वभाव और बेहतर समन्वय स्थापित करने की क्षमता सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि बच्चू सिंह ने प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनकी प्रशासनिक कार्यकुशलता और अनुभव से जनपद प्रशासन को लगातार मजबूती मिली। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव समाज और प्रशासन के लिए उपयोगी रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बच्चू सिंह के सहयोगात्मक व्यवहार, सहज व्यक्तित्व और समर्पित कार्यशैली की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।