हाई-राइज सोसाइटियों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर NOFAA और CMO के बीच अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/07/2026): नोफा (NOFAA) के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने गौतमबुद्ध नगर के नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एम. एम. त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर हाई-राइज सोसाइटियों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में मानसून के दौरान वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और पोलियो टीकाकरण शिविर आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।

बैठक के दौरान दासगुप्ता ने सीएमओ को नोफा तथा नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हाई-राइज सोसाइटियों के प्रतिनिधि संगठन के रूप में उसकी भूमिका से अवगत कराया। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हाई-राइज सोसाइटियों में विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त, इच्छुक हाई-राइज सोसाइटियों में पोलियो टीकाकरण शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिससे अधिक से अधिक बच्चों तक टीकाकरण की सुविधा आसानी से पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर नोफा के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने कहा, “हाई-राइज सोसाइटियों में हजारों परिवार निवास करते हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग और आवासीय समुदाय मिलकर कार्य करें, तो जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियान अधिक प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं। नोफा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य जनहितकारी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

डॉ. एम. एम. त्रिपाठी ने नोफा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करेंगे तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।