National News (29/06/2026): देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं।
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में 29 जून से 2 जुलाई के बीच तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा होने की भी संभावना है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
उत्तर भारत में भी मानसून धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते इन राज्यों में भी आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।