1st Avenue में उमड़े अभिभावक, 515 बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida West News (29/06/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सीएचसी बिसरख के सहयोग से 1st Avenue सोसायटी में रविवार को आयोजित पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान 515 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस शिविर में 1st Avenue के अलावा आसपास की कई सोसायटियों से भी बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे।

बच्चों की अपेक्षा से अधिक उपस्थिति के कारण स्वास्थ्य विभाग को दो बार अतिरिक्त पोलियो वायल मंगवानी पड़ी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और बेहतर समन्वय से सभी बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।

गौतम बुद्ध नगर समिति, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सचिव एवं 1st Avenue निवासी अनूप कुमार सोनी ने बताया कि अभियान की सफलता के बाद आसपास की कई सोसायटियों से भी पल्स पोलियो शिविर आयोजित कराने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। इसके बाद पांच नई सोसायटियों के नाम और उनके समन्वयकों का विवरण सीएचसी बिसरख को उपलब्ध करा दिया गया है, जहां अगले शनिवार शिविर आयोजित किए जाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि बच्चों की रिकॉर्ड उपस्थिति और अभिभावकों का उत्साह समाज में पोलियो उन्मूलन के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अवश्य शामिल करें।

इस अवसर पर सीएचसी बिसरख के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सचिन्द्र कुमार मिश्रा और अरविंद चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम, 1st Avenue SOS मेडिकल टीम की सदस्य गरिमा, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर मनीश, सुरक्षा कर्मियों, एओए और सभी निवासियों के सहयोग की सराहना की गई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।