Noida News (28/06/2026): मंगलमय परिवार ने आज रविवार को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12 में “मंगलमय परिवार मिलन” का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य संत विजय कौशल महाराज का प्रेरक सान्निध्य एवं आशीर्वचन रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में परिवार संस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुदृढ़ परिवार ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने पारिवारिक संस्कारों, सामाजिक समरसता तथा नैतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया।
इस अवसर पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लगभग 30 ऐसे सद्गृहस्थों को सम्मानित किया, जिनकी आयु 50 वर्ष से कम है तथा जिनकी तीन या उससे अधिक संतानें हैं। इन परिवारों का सम्मान ऐसे दंपतियों के हाथों कराया गया, जिनकी स्वयं तीन संतानें हैं तथा जिनकी आयु 50 वर्ष से अधिक है। कार्यक्रम का संचालन मंगलमय परिवार के अध्यक्ष महेश बाबू गुप्ता ने किया। संस्था के संरक्षक परमात्मा शरण बंसल ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य परिवार संस्था को सुदृढ़ बनाने वाले दंपतियों का उत्साहवर्धन करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिवारों ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए सुदृढ़ एवं संस्कारित परिवारों के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंगलमय परिवार के प्रमोद शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से परिवार संस्था को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
मंगलमय परिवार के मीडिया प्रभारी मुकुल वाजपेयी ने बताया कि इस अवसर पर खंडित मूर्तियों के गरिमापूर्ण निस्तारण के लिए नगर के गणमान्य उद्योगपति ओंकारनाथ अग्रवाल ने उपलब्ध कराए गए वाहन का लोकार्पण विजय कौशल महाराज ने उनके पुत्र प्रवीण अग्रवाल की उपस्थिति में किया। मंगलमय परिवार की ओर से इस प्रकल्प के प्रभारी संजय जिंदल और पुरुषोत्तम तापरिया ने बताया कि अब तक लगभग 250 मंदिरों में खंडित मूर्तियों के संग्रह के लिए विशेष पात्र स्थापित किए जा चुके हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।