निर्जला एकादशी पर फोनरवा ने लगाया मीठे शरबत का सेवा शिविर, हजारों लोगों को वितरित किया शीतल जल
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (25/06/2026): निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की ओर से सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय के बाहर मीठे शरबत एवं शीतल जल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हजारों राहगीरों तथा स्थानीय नागरिकों को मीठा शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवाब सिंह नागर, महेश चौहान और विपिन मल्हन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर लोगों को अपने हाथों से मीठा जल पिलाया तथा सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति की सेवा और परोपकार की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
फोनरवा द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना की भावना को मजबूत करना था। पूरे आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक व्यवस्था संभाली और आने-जाने वाले लोगों को शरबत वितरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के. के. जैन, त्रिलोक शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, श्याम सिंह यादव, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, जी. एस. सचदेवा, ओमवीर बंसल, कोसिंदर यादव, भूषण शर्मा, वी. एस. नेगी, गोविंद शर्मा, वी. के. कपूर, सुशील यादव, टी. सी. गौड़, जंतर सिंह, सतनारायण गोयल, नीरज शर्मा और रामपाल भाटी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
फोनरवा महासचिव के. के. जैन ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।