GIMS का कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह, कहा- किसी की नौकरी नहीं जाएगी, सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/06/2026): राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा प्रशासन ने कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए उन्हें तत्काल अपनी ड्यूटी पर लौटने की अपील की है। संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में चल रही भर्ती प्रक्रिया के बावजूद किसी भी कार्यरत कर्मचारी की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों की नौकरियां पूरी तरह सुरक्षित हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि मरीजों और आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे संस्थान परिवार के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं पूर्ववत शुरू करें और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें।

निदेशक ने अपने संदेश में कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संस्थान प्रशासन उनकी भावनाओं और समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। कर्मचारियों द्वारा उठाई गई सभी मांगों और सुझावों को सहानुभूतिपूर्वक विचार के लिए सक्षम स्तर पर भेजा जाएगा, ताकि उनका उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशासन ने यह भी दोहराया कि संस्थान में कार्यरत किसी भी कर्मचारी की सेवाओं पर कोई खतरा नहीं है। भर्ती प्रक्रिया नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका वर्तमान कर्मचारियों की नौकरी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

GIMS प्रशासन ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की आशंका या भ्रम से दूर रहते हुए तुरंत अपनी ड्यूटी ज्वाइन करें, ताकि मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। संस्थान का मानना है कि कर्मचारियों के सहयोग और समर्पण से ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखी जा सकती है तथा मरीजों के हितों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।