GIMS प्रकरण: गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और नौकरी बहाली की मांग, भाकियू ने ACP को सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/06/2026): राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में चल रहे विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पुलिस प्रशासन और शासन के रवैये पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने एसीपी को ज्ञापन सौंपकर धरने पर बैठे छात्रों और कर्मचारियों के साथ हुई कार्रवाई को अनुचित बताते हुए गिरफ्तार किए गए सभी युवाओं की तत्काल रिहाई तथा नौकरी बहाली की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव पवन खटाना ने कहा कि GIMS अस्पताल के बाहर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं को पुलिस बल के माध्यम से जबरन हटाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना समाप्त कराने के लिए बल प्रयोग किया गया तथा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई की गई, जिसकी भाकियू कड़े शब्दों में निंदा करती है।

पवन खटाना ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक धरना समाप्त कराना और युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार किए गए सभी छात्रों और कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के तत्काल रिहा किया जाए।

भाकियू नेताओं ने यह भी मांग उठाई कि आंदोलन से जुड़े सभी युवाओं को उनकी नौकरी पर तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही संस्थान के निदेशक के खिलाफ लगाए गए आरोपों, कथित आश्वासनों और वादाखिलाफी के मामलों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। इस अवसर पर रॉबिन नागर, सुनील प्रधान, बली भाटी, सुरेंद्र नागर, मटरु नागर, अजीत अधाना, राजीव मलिक, अमित डेढ़ा, अमित जैलदार, धर्मेंद्र चपराना, योगेश भाटी, धर्मपाल स्वामी, ऋषि पंडित, नागेश दरोगा सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।